लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन मामले पर रूस ने कहा- 'भारत से UNSC में समर्थन की उम्मीद, उसे हालात की बेहतर समझ है'

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2022 17:20 IST

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस ने कहा है कि उसे भारत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में समर्थन की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत से समर्थन की उम्मीद: रूसरूस ने कहा- भारत को उन कारणों की गहरी समझ है जिसके कारण यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पैदा हुई।यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ रूस की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर UNSC में होना है मतदान

नई दिल्ली: यूक्रेन (Russia-Ukraine) के साथ जारी जंग के बीच रूस ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में समर्थन की उम्मीद करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की होने वाली इस बैठक में रूसी सेना की यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर अहम प्रस्ताव अन्य देशों की ओर से अहम प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं।

रूस के डी अफेयर्स (Deputy Chief of Mission) के प्रभारी रोमन बबुश्किन ने कहा कि भारत को उन कारणों की गहरी समझ है जिसके कारण यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पैदा हुई है और मॉस्को दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी की वजह से नई दिल्ली से लगातार समर्थन की उम्मीद कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के साथ-साथ पूर्वी यूरोपीय देश में बढ़ती तनाव स्थिति पर रूस की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतदान करने की संभावना है। साथ ही प्रस्ताव में रूसी बलों की तत्काल वापसी की मांग भी की जाएगी। हालांकि, कानूनी रूप से बाध्यकारी उपायों को रूस द्वारा वीटो किया जा सकता है। 

रूस ने की भारत के स्टैंड की सराहना

पूरे मामले पर भारत के स्टैंड की सराहना करते हुए रूसी राजनयिक ने तीन दिन पहले पेरिस में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति की जड़ें सोवियत संघ के विघटन के बाद की राजनीति और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विस्तार में हैं।

बबुश्किन ने कहा, 'भारत की स्थिति बहुत संतुलित और स्वतंत्र रही है। हम इसकी सराहना करते हैं और हम दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के साथ भारत के समर्थन की उम्मीद करते हैं।'

इससे पहले यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के मसौदे पर भारत के स्टैंड के बारे में गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में पूछे जाने पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि भारत ने इसे देखा है और नई दिल्ली का रुख इस मसौदे के फाइनल शेप पर निर्भर करेगा।

विदेश सचिव ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि इसमें काफी बदलाव होंगे। हम खुद को और इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने से पहले मसौदे के आकार को देखने के लिए इंतजार करेंगे।'

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनUnited National Security Council
Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्वबैंक्सी की करुणा और बड़ों के युद्ध में फंसे बच्चे

भारतVIDEO: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हैदराबाद के व्यक्ति ने बचाव की गुहार लगाई, ओवैसी ने विदेश मंत्रालय से कार्रवाई का आग्रह किया

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई