लाइव न्यूज़ :

UK Board Results 2018: बोर्ड 26 मई को इस टाइम जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2018 19:39 IST

UK Board High-school/Intermediate Results 2018: छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या अन्य साइट  uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Open in App

देहरादून, 21 मई: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Uttarakhand Board of School Education) की ओर से कक्षा 10वीं (Uttarakhand Board Class 10th Results 2018) और 12वीं (Uttarakhand Board class 12th Results 2018) के नतीजे 26 मई को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड शनिवार सुबह 11 बजे दोनों ही कक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या अन्य साइट  uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) की परीक्षाएं इस तारीख को हुईं

इस साल उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई)  ने बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित कराईं गई थीं। लगभग हाईस्कूल में 2.8 लाख छात्रों ने यूके बोर्ड की ओर से पूरे राज्य में मुहैया कराए गए 1309 केंद्रों में परीक्षाओं में शामिल हुए। वहीं,  यूबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च, 2018 से शुरू हुई और 24 मार्च, 2018 को खत्म हो गई।  

पांच हजार शिक्षक कर रहे थे कॉपियां चेक

इस बार उत्तराखंड बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पांच हजार शिक्षक और शिक्षिकाएं लगाई गई हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से बनाए गए 30 मूल्यांकन केंद्रों पर अबतक 70 प्रतिशत कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा कि इस साल रिजल्ट जल्दी आ सकता है। वहीं, बीते साल 2017 में 31 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्‍ट UBSE 10th/12th Results  2018

-सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर लॉग इन करें।

-इसके बाद फिर रिजल्ट ( UK 10th / 12th Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।

-उसके बाद 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा के रिजल्ट (Uttarakhand Board Class 10th Results 2018 | Uttarakhand Board Class 12th Results 2018) लिंक पर क्लिक करें।

-अब अपना रोल नम्‍बर व अन्य जानकारी फिल करें।

-सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट (Uttarakhand 10th 12th Result 2018) आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

-छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी