लाइव न्यूज़ :

UK Board High School Results 2018: इन 6 आसान तरीकों से देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे, 26 मई को ubse.uk.gov.in पर होंगे जारी

By धीरज पाल | Updated: May 24, 2018 17:09 IST

Uttarakhand UK Board 10th Results 2018 USEB: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) के हाईस्कूल के नतीजे की तारीख तय है। छात्रों को बता दें कि सबसे पहले रिजल्ट देखने के ये 6 सबसे आसान तरीके हैं। जिन्हें फॉलो कर छात्र यूके बोर्ड 10वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App

नैनीताल, 24 मई: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) ने बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख तय कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल के नतीजे 26 मई को जारी करेगा। बता दें कि यूके बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है। जैसे-जैसे यूके बोर्ड के नतीजों के दिन करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे कक्षा 10वीं के छात्रों की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है। इस वक्त यूबीएसई के हाईस्कूल के छात्रों का पूरा फोकस नतीजे चेक करने पर टिकी है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे प्रेस कॉंफ्रेंस द्वारा किया जाएगा। ubse.uk.gov.in या अन्य साइट  uaresults.nic.in बोर्ड की वेबसाइट है, यहां से छात्र अपने रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। आज हम यूके बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट चेक करने के 6 सबसे आसान तरीके बताएंगे। इन तरीकों से छात्र अपने रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

ये है यूके बोर्ड (UBSE 10th Results  2018) के रिजल्‍ट चेक करने का 6 सबसे आसान तरीका  स्टेप 1.  छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in को लॉग इन करें।स्टेप 2.  इसके बाद रिजल्ट (Result) के लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3.  उसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट (UK 10th Result) लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 4. रोल नम्‍बर व जन्म तिथि व अन्य पूछी गईं जानकारी फिल करें।स्टेप 5. सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।स्टेप 6. छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।  

जानें इस साल UBSE बोर्ड के 10वीं का पूरा हाल

इस साल उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद (यूबीएसई)  की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई जो 24 मार्च तक आयोजित आयोजित कराईं गई। लगभग हाईस्कूल में 2.8 लाख छात्रों ने यूके बोर्ड की ओर से पूरे राज्य में मुहैया कराए गए 1309 केंद्रों में परीक्षाओं में शामिल हुए। 

उत्तराखंड बोर्ड के बारे में 

उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। सन् 2001 में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद उत्तरांचल शिक्षा एंव परीक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय रामनगर (नैनीताल) में हुई। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार के अधीन शिक्षा विभाग की एक संस्था है, जिसका कार्य राज्य के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करना और हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की वार्षिक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित कराना है। बोर्ड हर साल 1300 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 300,000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराती है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार