लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: भावी जीवन साथी से मिलकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, बने 33 से ज्यादा जोड़े

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 1, 2020 05:22 IST

उज्जैन के बहादुरगंज में रहने वाले 22 वर्षीय प्रदीप सामान्य हैं। उन्होंने पैर से दिव्यांग संगीता से विवाह करने की इच्छा जाहिर की, जिस पर सभी समाजसेवियों और अधिकारियों द्वारा उनकी मंशा का सम्मान किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

Open in App

उज्जैन के खाकचौक स्थित परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन ने वृहद स्तर पर दिव्यांग युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित कराया। सम्मेलन में भावी जीवन साथी से मिलकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल गए। परिचय सम्मेलन में सुबह से ही सभी धर्मों के दिव्यांग युवक-युवतियां अपने माता-पिता सहित पंजीयन के लिये आये और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मंच के माध्यम से उनका परिचय करवाया गया।

परिचय सम्मेलन में उज्जैन शहर, उज्जैन जनपद और घट्टिया जनपद के आसपास से लगभग 200 आवेदन आये, जिनमें से 50 से अधिक जोड़े बन चुके हैं। 

दिव्यांगजनों के जोड़ों की काउंसलिंग के पश्चात फरवरी माह में सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे समाजसेवी और सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीरभाई गोयल ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में सेवाधाम आश्रम के 20 जोड़े सहित 50 से अधिक जोड़े अब तक बन चुके हैं। इनमें 5 से अधिक मुस्लिम जोड़े और उतने ही सामान्य और दिव्यांग के जोड़े बन चुके हैं। 

इन जोड़ों में मूक-बधिर और बहुदिव्यांग शामिल हैं। सम्मेलन में खास यह रहा कि  सामान्य युवक-युवतियां भी दिव्यांग युवक-युवतियों से विवाह करने के इच्छुक हैं। कई लोगों ने मंच पर आकर अपनी इच्छा जाहिर की है।

सम्मेलन में दताना निवासी 28 वर्षीय पैर से दिव्यांग लाखन ने आजमपुर निवासी मूक बधिर संतोषबाई को अपने जीवन साथी के रूप में पसन्द किया। 

उज्जैन के पास दताना में रहने वाले जितेन्द्र खेती-बाड़ी करते हैं। वे मूक-बधिर हैं। परिचय सम्मेलन में उनकी मुलाकात लाखाखेड़ा निवासी प्रियंका पिता उमरावसिंह से हुई। दोनों के माता-पिता ने आपसी बातचीत से आगे विवाह के सम्बन्ध में निर्णय हेतु काउंसलिंग की। नीमच से आये अर्जुनसिंह पिता रामसिंह ने बताया कि समाचार-पत्रों के माध्यम से उन्हें दिव्यांगजनों के परिचय सम्मेलन की जानकारी प्राप्त हुई थी। वे अपनी बहन के लिये यहां सुयोग्य वर चयन के लिये आये हैं। 

शासन की ओर से यहां बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। आगर-मालवा निवासी कमलेश मित्तल जो कि मूक-बधिर हैं, अपने पिता और बड़े भाई के साथ परिचय सम्मेलन में आये थे। यहां उन्हें सेवाधाम आश्रम की मूक-बधिर प्रिया पसन्द आई और अब काउंसलिंग के माध्यम से उनके रिश्ते की बात आगे बढ़ाई जायेगी।

उज्जैन के बहादुरगंज में रहने वाले 22 वर्षीय प्रदीप सामान्य हैं। उन्होंने पैर से दिव्यांग संगीता से विवाह करने की इच्छा जाहिर की, जिस पर सभी समाजसेवियों और अधिकारियों द्वारा उनकी मंशा का सम्मान किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। 

इसी प्रकार मक्सी के रामलाल ने भी पैरों से दिव्यांग नेहा हिरवे और अपने जीवन साथी के रूप में पसन्द किया। उज्जैन जिले के निवासी पेशे से मिस्त्री जितेन्द्र ने भी सीताराम आश्रम की मूक-बधिर दिव्यांग रचना से विवाह करने की इच्छा जाहिर की। काउंसलिंग द्वारा दोनों का जोड़ा बन चुका है।

परिचय सम्मेलन में सीईओ जिला पंचायत नीलेश पारिख,जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, समाजसेवी केशरसिंह पटेल, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सीएल पंथारी, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी साबिर अहमद सिद्धिकी, अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, समाजसेवी संस्थाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए