लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 23 से 27 मई तक भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए क्यों

By बृजेश परमार | Updated: May 20, 2022 21:33 IST

उज्जैन के महाकाल मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने 23 मई से 27 मई तक भक्तों के गर्भगृह में आकर दर्शन करने की व्यवस्था को प्रतिबंधित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकाल मंदिर ने 23 मई से 27 मई तक भक्तों के गर्भगृह में आकर दर्शन करने पर प्रतिबंध लगायाराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति ने लिया ये बड़ा फैसला उज्‍जैन के श्रद्धालु दिनेश कुमार गोला ने महाकाल को अर्पित किया स्‍वर्ण मुकुट

उज्जैन: महाकाल का दर्शन करने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मई महीने के अंत में उज्जैन आ रहे हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों, द्वार, रूद्र यंत्र, चांदी के द्वार और सभा मण्‍डप के चांदी द्वार की सफाई और साज-सज्जा का कार्य करवा रही है।

इस कारण से मंदिर प्रबंधन ने 23 मई से 27 मई तक भक्तों के गर्भगृह में आकर दर्शन करने की व्यवस्था को प्रतिबंधित कर दिया है।श्री म‍हाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड ने बताया कि श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 23 मई से 27 मई 2022 तक गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों , द्वार, रूद्र यंत्र, चांदी द्वार व सभा मण्‍डप के चांदी द्वार की सफाई एवं पॉ‍लिश कार्य के लिए प्रात: 11:00 से सायं 05 बजे तक किया जाना हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दर्शनार्थी नंदी मण्‍डपम् के पीछे गणपति मण्‍डपम् के बैरिकेट्स से श्री महाकालेश्‍वर भगवान के दर्शन लाभ ले सकेंगे।

सहायक प्रशासक एसके तिवारी के अनुसार मंदिर में इस माह के अंत में महामहिम के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद जून माह में प्रधानमंत्री के आगमन की संभावना है।

इसे लेकर मंदिर एवं परिसर को सौंदर्यकृत किया जा रहा है। महाकाल कोरिडोर को भी निखारा जा रहा है। श्री तिवारी के अनुसार वैसे भी श्रावण से पूर्व यह सभी कार्य किए जाते हैं। इस बार एक माह पूर्व इन सभी कामों को अंजाम दिया जा रहा है।

उज्‍जैन के भक्‍त ने अर्पित किया स्‍वर्ण मुकुट

श्री महाकालेश्‍वर भगवान के दर्शन हेतु उज्‍जैन के ही श्रद्धालु दिनेश कुमार गोला ने बाबा महाकाल को 25.360 ग्राम का स्‍वर्ण मुकुट अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल , कार्यालय अधीक्षक पी.एन. उदैनिया द्वारा मुकुट प्राप्‍त कर दानदाता को प्रसाद भेंट कर विधिवत रसीद प्रदान की गई ।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदमहाकालेश्वर मंदिरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी