लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दी चुनौती, कहा- 10 बजे के बाद ही जलाऊंगा पटाखे, भले जाना पड़े जेल

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 23, 2018 20:58 IST

बीजेपी सांसद ने कहा, हमारी हिन्दू परंपरा में किसी की भी दखलंदाजी में हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरी धार्मिक परम्पराओं के लिए यदि मुझे जेल भी जाना पड़े तो में खुशी-खुशी जेल भी जाऊंगा। 

Open in App

- बृजेश परमारसुप्रीम कोर्ट के आदेश को उज्जैन सांसद चिंतामणि मालवीय ने यह चैलेंज दिया है कि वह पटाखे अपने मनमाफिक ही जलाएंगे। फेसबुक और सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उन्होंने कहा मैं अपनी दीवाली अपने परम्परागत तरीके से मनाऊंगा और रात में लक्ष्मी पूजन के बाद 10 बजे के बाद ही पटाखे जलाऊंगा।

हमारी हिन्दू परंपरा में किसी की भी दखलंदाजी में हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरी धार्मिक परम्पराओं के लिए यदि मुझे जेल भी जाना पड़े तो में खुशी-खुशी जेल भी जाऊंगा। 

आज देश की सर्व्वोच न्यायलय  ने  दिवाली  की रात  पटाखे चलाने पर पाबंधी तो नहीं लगायी है लेकिन एक समय का निर्धारण जरुर कर दिया है , सुप्रीम कोर्ट ने कहा है की दीवाली की रात 8 बजे से 10 के बिच ही पटाखे जलाये जा सकेंगे।

ये बात उज्जैन के सांसद चिंतामणि मालवीय को नागवार गुजरी और उन्होंने कोर्ट को चैलेंज करते हुए अपने ही फेसबुक अकाउंट पर कोर्ट के आदेश को नहीं मानने की बात लिख डाली। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर जेल जाने तक की बात कह डाली उन्होंने लिखा अपनी दीवाली अपने परम्परागत तरीके से मनाऊंगा और रात में लक्ष्मी पूजन के बाद 10 बजे के बाद ही पटाखे जलाऊंगा।

आगे उन्होंने लिखा, हमारी हिन्दू परंपरा में किसी की भी दखलंदाजी में हरगिज बर्दाश्त नही कर सकता। मेरी धार्मिक परम्पराओं के लिए यदि मुझे जेल भी जाना पड़े तो में खुशी खुशी जेल भी जाऊंगा। हालांकि ये पहला मौका नहीं जब सांसद मालवीय ने कोर्ट को लेकर इस तरह की टिपण्णी की हो . लेकिन अगर इस बात को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लेलिया तो उज्जैन सांसद मालवीय की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए सांसद मालवीय इससे पहले भी कई तरह के विवादित बयान दे चुके है। उन्होंने राहुल गांधी, जिग्नेण मेवानी, सहित कई नेताओं पर भी टिप्पणी की है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट दीवापली पर पटाखे जलाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इनमें लाइसेंस धारकों के पटाखों के बेचनी की अनुमति से लेकर रात 10 बजे के बाद पटाखे ना जलाने जैसे कई निर्देश शामिल हैं।

(बृजेश परमार लोकमत समाचार के संवाददाता हैं)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए