लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: 4 महीने की बच्ची ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर अस्पताल से पहुंची घर

By बृजेश परमार | Updated: May 22, 2020 06:51 IST

निर्वि के माता-पिता सहित परिवार के करीब आधा दर्जन से अधिक सदस्य कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। निर्वि की मां निकिता राठौर ने बताया कि आरडी गार्डी में उपचार के दौरान यहां चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों तथा सम्पूर्ण स्टाफ ने सभी का बहुत खयाल रखा।

Open in App
ठळक मुद्देबडनगर निवासी 4 माह की निर्वि ने कोरोना को मात दी है।उसे पूर्ण स्वस्थ होने पर गुरुवार को उज्जैन के आरडी गार्डी अस्पताल से 22 अन्य लोगों के साथ घर के लिए रवाना किया गया।

बडनगर निवासी 4 माह की निर्वि ने कोरोना को मात दी है। उसे पूर्ण स्वस्थ होने पर गुरुवार को उज्जैन के आरडी गार्डी अस्पताल से 22 अन्य लोगों के साथ घर के लिए रवाना किया गया। सभी 22 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को गये।

निर्वि के माता-पिता सहित परिवार के करीब आधा दर्जन से अधिक सदस्य कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। निर्वि की मां निकिता राठौर ने बताया कि आरडी गार्डी में उपचार के दौरान यहां चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों तथा सम्पूर्ण स्टाफ ने सभी का बहुत खयाल रखा। खासतौर पर उनकी बालिका निर्वि के उपचार के दौरान सभी डॉक्टर्स को उससे अच्छा खासा लगाव हो गया था, लेकिन आज सभी इसलिये खुश हैं कि निर्वि ठीक होकर अपने घर जा रही है।

आरडी गार्डी के चिकित्सकों द्वारा ठीक होकर जा रहे लोगों से उनका हालचाल पूछा गया तथा शुभकामनाएं देकर लोगों को अपने घरों के लिये विदा किया गया। डॉक्टरों द्वारा ठीक होकर जा रहे लोगों को सर्टिफिकेट दिये गये तथा एहतियातन 14 दिन के लिये सेल्फ क्वारंटाइन में रहने की हिदायत भी दी गई।

पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घरों के लिये रवाना हुए लोगों में चार माह की निर्वि, 24 वर्षीय निकिता राठौर, 28 वर्षीय रवि राठौर के अलावा बड़नगर की 42 वर्षीय संगीता, पांच माह के वैदिक राठौर, 26 वर्षीय समीक्षा राठौर, 22 वर्षीय शिवम राठौर, पांच वर्षीय आरव राठौर, चार वर्षीय मिष्ठी राठौर, 20 वर्षीय राज राठौर, 18 वर्षीय नन्दिनी राठौर, 27 वर्षीय भारती राठौर, 53 वर्षीय सुरेश राठौर और उज्जैन की 45 वर्षीय हलीमा, 45 वर्षीय बबीता दुबे, 60 वर्षीय हरिराम, 38 वर्षीय सन्देश जैन, 46 वर्षीय रूखसाना, 20 वर्षीय सलोनी, 40 वर्षीय देवेन्द्र, 85 वर्षीय आबिद हुसैन और 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'