लाइव न्यूज़ :

Ujiarpur Bihar LS polls 2024: अगर राजद उम्मीदवार हार गया तो लालू और परिवार राजनीति छोड़ देगा, नित्यानंद राय ने दी चुनौती, यदि हम हारे तो...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2024 15:19 IST

Ujiarpur Bihar LS polls 2024: लालू यादव अभी तक वे कोई उम्मीदवार नहीं लाए हैं। इस बार आलोक मेहता को लाने की अटकलें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउजियारपुर में 13 मई को चुनाव है। नित्यानंद राय ने दो लाख 77 हजार 278 मतों से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को परास्त किया था।नित्यानंद राय को पांच लाख 43 हजार 908 वोट मिले थे, वहीं उपेंद्र कुशवाहा को दो लाख 66 हजार 628 वोट मिले थे।

Ujiarpur Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने खिलाफ उजियारपुर से राजद के द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर लालू यादव परिवार को चुनौती दे दी है। उन्होंने शुक्रवार कहा कि ऐसी अटकलें हैं कि आलोक मेहता मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले मैंने लालू यादव को चुनौती दी थी कि वे अपना उम्मीदवार लेकर आएं। अगर वह (नित्यानंद) चुनाव हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव के उम्मीदवार हार गए तो लालू और उनका पूरा परिवार राजनीति छोड़ देगा। लेकिन लालू यादव अभी तक वे कोई उम्मीदवार नहीं लाए हैं। इस बार आलोक मेहता को लाने की अटकलें हैं। अब देखते हैं आगे-आगे होता है क्या।

बता दें कि उजियारपुर में 13 मई को चुनाव है। पिछली बार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के नित्यानंद राय ने दो लाख 77 हजार 278 मतों से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को परास्त किया था। नित्यानंद राय को पांच लाख 43 हजार 908 वोट मिले थे, वहीं उपेंद्र कुशवाहा को दो लाख 66 हजार 628 वोट मिले थे।

वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नित्यानंद राय को 317352 वोट आए थे। उनके मुकाबले राजद के आलोक कुमार मेहता 2,56,883 वोट लाये थे, जबकि जदयू उम्मीदवार को 1,19,669 वोट आए थे। इसतरह पिछले दो चुनावों में नित्यानंद राय की बड़ी जीत हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रBJPआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?