लाइव न्यूज़ :

UIDAI ने आधार कार्ड को लेमिनशन कराने के गिनाए नुकसान, दिए जरूरी निर्देश

By भारती द्विवेदी | Updated: February 6, 2018 19:50 IST

लेमिनेशन की वजह से आधार कार्ड में मौजूद क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या लोगों की सहमति के बिना ही उनकी पर्सनल इंफॉर्मेंशन सार्वजनिक हो सकती है।

Open in App

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड पर लेमिनेशन कराने से मना किया है। यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसा कराने से आधार कार्ड में मौजूद क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या लोगों की सहमति के बिना ही उनकी पर्सनल इंफॉर्मेंशन सार्वजनिक हो सकती है।

यूआईडीएआई  के ये निर्देश आधार कार्ड की जानकारी चोरी होने के बाद आई है। बीते दिनों लगातार आधार कार्ड की जानकारी लीक होने के मामले सामने आ रहे थे। हालां‌कि वे सभी वेबसााइटों से लीक होने के थे। लेकिन अब यूआईडीएआई ने लेमिनेशन कराते वक्त भी जानकारी लीक होने की बात कही है।

यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ अजय भूषण पांडे के अनुसार प्लास्टिक का आधार कार्ड पूरी से गैर-जरूरी है। सामान्य कागज पर या मोबाइल आधार कार्ड पूरी तरह से वैध है। उनके हिसाब से लेमिनेटेड आधार कार्ड का कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं है। आधार कार्ड पर होने वाले 300 रुपए के खर्च को भी गैर-जरूरी बताया है।बता दें कि आधार को हर जगह अनिवार्य करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और हाईकोर्ट के पूर्व जज ने आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती पेश की है। इस मामले में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एके सिकरी, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।

टॅग्स :यूआईडीएआईआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ी, जानें इससे जुड़ी 6 बातें

भारतआधार कार्ड: UIDAI का फैसला, 1 जुलाई से चेहरा बनेगा पहचान

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम