लाइव न्यूज़ :

नर्सिंग छात्रों के लिए लिखी गई किताब में बताए गए दहेज के फायदे, प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान से की ये अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2022 15:25 IST

टीके इंद्राणी द्वारा नर्सों के लिए समाजशास्त्र की किताब चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इसमें "दहेज के गुण" बताए गए हैं। इस किताब में लिखा है कि बदसूरत दिखने वाली लड़कियों की शादी आकर्षक दहेज के जरिए अच्छे या बदसूरत दिखने वाले लड़कों के साथ की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस किताब में लिखा है कि दहेज नए घर की स्थापना में सहायक होता है।किताब में आगे लिखा है कि दहेज प्रथा का एक "अप्रत्यक्ष लाभ" यह है कि माता-पिता ने अब अपनी लड़कियों को शिक्षित करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें कम दहेज देना पड़े।

नई दिल्ली: दहेज प्रथा के "गुणों और लाभों" को सूचीबद्ध करने वाले पुस्तक पृष्ठ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ऐसे में अब किताब के पन्ने की यह तस्वीर लोगों को सोचने के लिए प्रेरित कर रही है कि इस तरह की पठन सामग्री युवाओं और समाज को किस तरह का संदेश दे रही है। जो पन्ना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो टीके इंद्राणी द्वारा नर्सों के लिए समाजशास्त्र की पाठ्यपुस्तक से है।

पुस्तक नर्सिंग छात्रों के लिए एक पठन सामग्री है

इस किताब में "दहेज के गुण" बताए गए हैं। पुस्तक नर्सिंग छात्रों के लिए एक पठन सामग्री है और इसके कवर पर लिखा है कि यह भारतीय नर्सिंग परिषद के पाठ्यक्रम के अनुसार लिखा गया है। बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस किताब को लेकर ट्वीट किया है। यही नहीं, अपने ट्वीट में उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से ऐसी पुस्तकों को प्रचलन से हटाने का आह्वान किया और रेखांकित किया कि हमारे पाठ्यक्रम में उनकी उपस्थिति एक "शर्म की बात" है।

किताब में बताए गए हैं दहेज के फायदे

इस किताब में लिखा है कि दहेज नए घर की स्थापना में सहायक होता है। हमारे भारत के कई हिस्सों में चारपाई, गद्दे, टेलीविजन, पंखा, फ्रिज, बर्तन, कपड़े और यहां तक ​​कि वाहन जैसे घरेलू सामान देने की प्रथा दहेज के रूप में पाई जाती है। यही नहीं, इस किताब में ये भी लिखा है कि बदसूरत दिखने वाली लड़कियों की शादी आकर्षक दहेज के जरिए अच्छे या बदसूरत दिखने वाले लड़कों के साथ की जा सकती है। किताब में आगे लिखा है कि दहेज प्रथा का एक "अप्रत्यक्ष लाभ" यह है कि माता-पिता ने अब अपनी लड़कियों को शिक्षित करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें कम दहेज देना पड़े।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीशिव सेनाधर्मेंद्र प्रधानएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष