लाइव न्यूज़ :

UGC के नए मसौदा नियम: अब तीन के बजाय चार साल की पढ़ाई के बाद स्नातक 'ऑनर्स' की मिलेगी डिग्री, 160 क्रेडिट करना होगा पूरा, जानें नियम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 07:53 IST

मसौदे में कहा गया है, ‘‘अगर छात्र शोध विशेषज्ञता के लिए जाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने चार साल के पाठ्यक्रम में एक शोध परियोजना शुरू करनी होगी। इससे उन्हें शोध विशेषज्ञता के साथ ऑनर्स की डिग्री मिलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देछात्र 120 क्रेडिट पूरा होने पर तीन साल में स्नातक डिग्री प्राप्त करेंगे।वहीं 160 क्रेडिट पूरा होने पर चार साल में स्नातक ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने में सक्षम होंगे।क्रेडिट स्कोर अकादमिक घंटों की संख्या के माध्यम से मापा जाता है।

नयी दिल्लीः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा तैयार नये नियमों के मसौदे के अनुसार छात्र तीन के बजाय चार साल की पढ़ाई पूरी करने पर ही स्नातक की ‘ऑनर्स’ डिग्री हासिल कर सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए ‘चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क’ के मसौदे को सोमवार को अधिसूचित किए जाने की संभावना है।

‘‘छात्र 120 क्रेडिट (अकादमिक घंटों की संख्या के माध्यम से मापा जाता है) पूरा होने पर तीन साल में स्नातक डिग्री और 160 क्रेडिट पूरा होने पर चार साल में स्नातक ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने में सक्षम होंगे।’’

मसौदे में कहा गया है, ‘‘अगर छात्र शोध विशेषज्ञता के लिए जाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने चार साल के पाठ्यक्रम में एक शोध परियोजना शुरू करनी होगी। इससे उन्हें शोध विशेषज्ञता के साथ ऑनर्स की डिग्री मिलेगी।’’ फिलहाल छात्रों को तीन साल के स्नातक कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद ऑनर्स डिग्री मिलती है। 

टॅग्स :यूजीसीहिंदी समाचारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील