लाइव न्यूज़ :

'अगले 5 साल तक सीएम रहने की शर्त के साथ भाजपा संग गठबंधन करना चाहते थे ठाकरे', महाराष्ट्र के मंत्री का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2023 14:20 IST

केसरकर ने राजनीतिक कारणों से ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा में कटौती के बारे में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के दावों का जवाब देते हुए कहा कि इसे कम नहीं किया गया है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना नेताओं को इस बारे में झूठ बोलना बंद करना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने गुरुवार को एक सियासी गलियारों का एक बड़ा चौंका देने वाला दावा कियाकहा- ठाकरे फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी शर्त यह कि वह अगले 5 साल तक सीएम रहेंगे

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने गुरुवार को एक सियासी गलियारों का एक बड़ा चौंका देने वाला दावा किया है। राज्य सरकार के मिनिस्टर ने यह कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी शर्त यह कि वह अगले पांच साल तक सीएम रहेंगे। केसरकर ने राजनीतिक कारणों से ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा में कटौती के बारे में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के दावों का जवाब देते हुए कहा कि इसे कम नहीं किया गया है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना नेताओं को इस बारे में झूठ बोलना बंद करना चाहिए। 

केसरकर ने कहा, ''उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा कम नहीं की गई है। इस पर राज्य के गृह विभाग ने सफाई दी है। संजय राउत और आदित्य ठाकरे को इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेताओं को झूठ नहीं बोलना चाहिए।

केसरकर ने ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र की विरासत स्वाभिमान के बारे में है न कि वह क्या कर रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''सभी ने उनसे (उद्धव ठाकरे) कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी छोड़ने का आग्रह किया लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनके ऐसा नहीं करने के बावजूद हम लगातार संपर्क में थे और कहते रहे कि हम (बीजेपी) यदि आप दोनों दलों के साथ गठबंधन छोड़ देंगे तो मैं शिवसेना में वापस आ जाऊंगा।”

राउत ने गुरुवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपने कर्मों का फल मिलेगा। कथित तौर पर सुरक्षा कम करने पर, राउत ने कहा, "यह सब राजनीति से प्रभावित है, चाहे वह ईडी की छापेमारी हो या सुरक्षा कम करना हो। लेकिन उन्हें अपने कर्मों का फल मिलेगा। वे (भाजपा) अधिकतम क्या कर सकते हैं, वे हमें गोली मार सकता है या जेल में डाल सकते हैं।"

एक अन्य घटना में, मुंबई के माहिम इलाके में आधी रात को औरंगजेब की तस्वीर के साथ उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर के होर्डिंग्स लगाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "पोस्टर रात में लगाए गए थे, किसने लगाए, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इसे अब हटा दिया गया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।"

 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्रBJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो