लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को बताया राष्ट्रवाद की प्रेरणा शक्ति, भाजपा ने कसा तंज, बोली- 'सत्ता के लिए तिलांजलि दे चुके हैं सावरकर की विचारधारा को'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 28, 2022 19:55 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का मालिक बताते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रवाद की चेतना के लिए जितना सावरकर ने किया, उसके लिए भारतीय समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर की सोच को वैज्ञानिक बताते हुए उनकी प्रशंसा कीसावरकर की 139वीं जयंती पर ठाकरे ने कहा कि वो भारतीय राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने वाले थेभाजपा ने आरोप लगाया कि सत्ता के लोभ में उद्धव ठाकरे सावरकर की विचाधारा से दूर हो चुके हैं

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की सोच को वैज्ञानिक बताते हुए उनके राष्ट्रवाद को निष्ठावान बताते हुए प्रेरणा लेने की बात कही। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह बात शनिवार को वीर सावरकर की 139वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कही।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने वीर सावरकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का मालिक बताते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रवाद की चेतना के लिए जितना सावरकर ने किया, उसके लिए भारतीय समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विनायक दामोदर सावरकर एक मझे हुए साहित्यकार, ओजस्वी वक्ता और अच्छे संगठनकर्ता भी थे, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। बताया जा रहा है कि वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने आधिकारिक बंगला 'वर्षा' में उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

लेकिन इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि उद्धव ठाकरे जिन दो दलों कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, वो सावरकर की जयंती पर एकदम खामोश रहेस क्योंकि महाराष्ट्र में शिवसेना का साथ देने वाले दोनों दलों की विचारधारा सावरकर की विचारधारा से मेल नहीं खाती है।

शायद यही कारण था कि पूर्व में शिवसेना जिस भव्य तरीके से वीर सावरकर की जयंती मनाती थी, इस साल उसने उस तरह से इसका आयोजन नहीं किया। वहीं इस मामले में विपक्षी दल भाजपा ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के मोह में उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर की विचारधारा को तिलांजलि दे दी।

वहीं शिवसेना का इस मामले में कहना है कि भाजपा केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है, शिवसेना सावरकर का सम्मान करती थी, करती है और आगे भी करती रहेगी। लेकिन भाजपा को इस तरह की छद्म राजनीति से बचना चाहिए, जो उसे शोभा नहीं देती है। 

मालूम हो कि वीर सावरक के जयंती पर भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र समेत पूरे देश में वीर सावरकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मना रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सही केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के सभी सीएम सहित प्रदेश संगठन भी वीर सावरकर को पूरी शिद्दत से याद करते हुए उनके लिए ट्वीट करके उन्हें नमन कर रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेVeer Savarkarशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’