लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने कंगना पर कसा तंज, कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ नहीं होते हैं जहां पर वे जीविकोपार्जन करते हैं

By भाषा | Updated: September 7, 2020 17:45 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘ क्यों मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह महसूस हो रही है।’’ उनके इस ट्वीट की कई धड़ों ने निंदा की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने रनौत पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कंगना भाजपा का ‘तोता’ हैं। भाजपा नेता राम कदम के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि वह ‘मूवी माफिया’ से अधिक मुंबई पुलिस से डरती हैं।महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने केंद्र द्वारा कंगना रनौत को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।

मुंबईबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ नहीं हैं जहां से वे अपना रोजगार, काम धंधा शुरू करते हैं। रनौत द्वारा हाल में मुंबई और यहां की पुलिस पर की गई टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है।

रनौत ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘ क्यों मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह महसूस हो रही है।’’ उनके इस ट्वीट की कई धड़ों ने निंदा की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश या हरियाणा पुलिस की सुरक्षा चाहिए और ‘बॉलीवुड में कथित मादक पदार्थों के माफिया’ का खुलासा करने के लिए वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

उद्धव ठाकरे ने किसी का नाम लिए बिना ये कहा-

विधानसभा में शोक प्रस्ताव पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ होते हैं जहां पर वे जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन कुछ लोग नहीं होते हैं।’’ यह टिप्पणी उन्होंने पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री अनिल राठौर को श्रद्धांजलि देते हुए की जिनकी मौत हाल में हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अनिल भईया राजस्थान से आए और महाराष्ट्र को अपना घर बनाया। वह कट्टर शिवसैनिक थे।’’ इस बीच, महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने केंद्र द्वारा कंगना रनौत को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। विजय ने कहा कि केंद्र का फैसला राजनीति से प्रेरित है।

‘‘कंगना भाजपा का ‘तोता’ हैं: उद्धव सरकार के मंत्री 

विजय वडेट्टीवार ने रनौत पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कंगना भाजपा का ‘तोता’ हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘कंगना को सुरक्षा देकर केंद्र और भाजपा ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी का समर्थन किया है। यह राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात है।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता राम कदम ने हाल में शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार से कंगना को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी क्योंकि वह बॉलीवुड के ड्रग माफिया से गठजोड़ का खुलासा करना चाहती थीं। कदम के ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि वह ‘मूवी माफिया’ से अधिक मुंबई पुलिस से डरती हैं और वह या तो हिमाचल प्रदेश पुलिस या केंद्र से सुरक्षा लेना पसंद करेंगी।  

टॅग्स :कंगना रनौतउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?