लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस के बयान पर उद्धव ठाकरे ने किया पलटवार, कहा- वह हम पर झूठे आरोप लगा रहे

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 8, 2019 18:42 IST

महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देवेंद्र फड़नवीस मुझ झूठ बोलने का आरोप लग रहे हैं। अमित शाह बात करने मुंबई आए थे उसी समय उनसे सीएम पद को लेकर बातचीत हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमें शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गतिरोध गहरा गया है। उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले उनसे मीठी-मीठी बातें कीं और ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर बात हुई थी।

महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गतिरोध गहरा गया है। जहां देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना पर हमला बोला वहीं उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले उनसे मीठी-मीठी बातें कीं और ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर बात हुई थी। हमारे ऊपर फड़नवीस झूठे आरोप लगा रहे हैं। ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा।   उद्धव ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देवेंद्र फड़नवीस मुझ झूठ बोलने का आरोप लग रहे हैं। अमित शाह बात करने मुंबई आए थे उसी समय उनसे सीएम पद को लेकर बातचीत हो गई थी। 

उन्होंने कहा कि मैंने बालासाहेब से वादा किया था कि एक दिन शिवसेना के मुख्यमंत्री होंगे और मैं उस वादे को पूरा करूंगा, इसके लिए मुझे अमित शाह और देवेंद्र फड़नवीस की जरूरत नहीं है।उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि गंगा की सफाई करते समय उनके दिमाग प्रदूषित हो गए। मुझे बुरा लगा कि हमने गलत लोगों के साथ गठबंधन किया है। 

इससे पहले सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद फड़नवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि शिवसेना और बीजेपी के बीच सीएम पोस्ट के लिए 50-50 पर मेरे सामने कभी कोई निर्णय नहीं हुआ। मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी से भी इस बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने भी सीएम के लिए 50-50 फॉर्म्युले पर किसी भी तरह के फैसले से इनकार किया।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि, बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन ने जरूर बहुमत हासिल किया। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और ऐसे में इस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है। शिवसेना ने बीजेपी के सामने सरकार बनाने को लेकर 50-50 का फॉर्मूला सामने रखा है, जिसके बाद पेंच फंसा है। शिवसेना की मांग है दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील