लाइव न्यूज़ :

Uddhav Thackeray meets Devendra Fadnavis: क्या होगा आगे?, देवेन्द्र फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2024 17:55 IST

Uddhav Thackeray meets Devendra Fadnavis in Nagpur: शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर से मुलाकात की।गठबंधन तोड़ने का आग्रह करने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं।

Uddhav Thackeray meets Devendra Fadnavis in Nagpur:महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार हो गया। नागपुर में विधानसभा सत्र चल रहा है। इस बीच राजनीति चर्चा गर्म है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। बैठक के दौरान मौजूद रहे शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज हमारी पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर से मुलाकात की।

 

यह एक कदम आगे है। दिलचस्प बात यह है कि फडणवीस और उद्धव के बीच यह मुलाकात ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड द्वारा कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से उद्धव ठाकरे के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का आग्रह करने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। इस मुलाकात के दौरान उद्धव के साथ शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण सरदेसाई भी मौजूद रहे।

बोर्ड ने हाल के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी को मुस्लिम समुदाय के समर्थन के बावजूद, 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के विध्वंस का जश्न मनाने वाले बैनर प्रकाशित करने के लिए सेना (यूबीटी) की आलोचना की थी। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात फडणवीस के कक्ष में हुई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं।

राज्य विधानमंडल के मौजूदा शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए उद्धव मंगलवार को यहां नागपुर पहुंचे। वह शाम को शिवसेना (उबाठा) के विधायक दल की बैठक में भी भाग लेंगे। वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (तब अविभाजित) ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर लंबे समय से सहयोगी रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ संबंध तोड़ लिए थे।

 

टॅग्स :नागपुरउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी