लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने बुलंदशहर में 2 साधुओं की हत्या मामले में सीएम योगी को किया फोन, कहा- मेरी तरह कड़ाई से करें कानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 28, 2020 16:40 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने इस मामले में भाजपा पर ताना कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दो पुजारियों की हत्या को महाराष्ट्र के पालघर की घटना की तरह सांप्रदायिक रंग न दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, ''ऐसी घटनाओं पर हमें राजनीति करने से बचना चाहिये और दोषियों को सजा दिलाने के लिये मिलकर काम करना चाहिये।''सीएम उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ से बात कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को फोन कर बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या को लेकर चिंता जतायी। इसके साथ ही सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तरह ही यूपी सरकार भी आरोपियों पर कड़ाई से कानूनी कार्रवाई करे। शिवसेना नेता संजय राउत ने यह जानकारी दी। 

राउत ने भाजपा पर ताना कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दो पुजारियों की हत्या को महाराष्ट्र के पालघर की घटना की तरह सांप्रदायिक रंग न दिया जाए। उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को फोन कर बुलंदशहर की घटना पर चिंता जतायी है। 

राउत ने कहा, ''ऐसी घटनाओं पर हमें राजनीति करने से बचना चाहिये और दोषियों को सजा दिलाने के लिये मिलकर काम करना चाहिये।'' इससे पहले राउत ने ट्वीट कर, बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या की घटना को अमानवीय और बर्बर करार दिया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ''भयावह ! उप्र में बुलंदशहर के एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या...., लेकिन मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इसे सांप्रदायिक न बनाएं, जिस तरह से कुछ लोगों ने महाराष्ट्र के पालघर मामले में करने की कोशिश की।'' 

उन्होंने लिखा, ''शांति बनाए रखें। देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है और योगी आदित्यनाथ दोषियों को सजा दिलाएंगे।'' गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल को भीड़ ने दो संतों और उनके कार चालक को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। दोनों संत अंतिम संस्कार के सिलसिले में मुंबई से गुजरात के सूरत की ओर जा रहे थे।

इस दौरान उनके वाहन को पालघर के निकट एक गांव में रोक लिया गया। इसके बाद भीड़ ने उन्हें बाहर निकाला और बच्चा चोर होने के संदेह में डंडों से कथित तौर पर पीट-पीटकर उन्हें मार डाला था। इस मामले को हिंदू-मुस्लिम बनाने का प्रयास किया गया था लेकिन बाद में महाराष्ट्र सरकार ने साफ किया था कि यह मामला सांप्रदायिक नहीं है। यही नहीं सरकार ने बताया था कि इस मामले में 100 से ज्यादा अपराधी हैं लेकिन कोई भी मुस्लिम संप्रदाय से नहीं है। ऐसे में इसे कम्यूनल न करें। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेयोगी आदित्यनाथबुलंदशहरपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप