लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने चिह्न और नाम आवंटन के मामले में चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप, चिट्ठी में कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: October 13, 2022 15:14 IST

उद्धव ठाकरे गुट ने एक चिट्ठी लिखकर चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनकी पसंद को पहले ही सार्वजनिक कर दिया गया।

Open in App

मुंबई: चुनाव आयोग पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट ने पक्षपात करने का आरोप लगाया है। ठाकरे गुट की ओर से लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन आयोग ने पार्टी के चिह्न और नाम के बारे में फैसला करने को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।

ठाकरे गुट ने चिट्ठी में लिखा, 'टीम ठाकरे के नाम और चिह्न के पसंद वाले विकल्पों को आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक तौर पर साझा कर दिया जबकि उस समय तक शिंदे गुट की ओर से कोई सूची नहीं जमा कराई गई थी।' चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि इससे टीम शिंदे को टीम ठाकरे द्वारा सुझाए गए नामों और चिह्न को कॉपी करने में मदद मिली।

दरअसल, ठाकरे के गुट को अब 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' का नाम चुनाव आयोग की ओर से दिया गया है। इस गुट का चिह्न 'जलती हुई मशाल' दी गई है। वहीं शिंदे के गुट को 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम दिया गया है। इसका चुनाव चिह्न 'एक ढाल और दो तलवार' दिया गया है।

बहरहाल, ठाकरे गुट ने अपने पत्र में आगे लिखा है, 'आगे प्रतिवादी (टीम ठाकरे) के लिए आश्चर्य की बात ये रही कि इसके बाद माननीय आयोग ने इस पत्र को अपनी वेबसाइट से हटा दिया। कहने की जरूरत नहीं कि याचिकाकर्ता (टीम शिंदे) का कोई पत्र अपलोड नहीं किया गया जिसमें उनके अपने चिह्न और नामों की पसंद के बारे में बताया गया हो।'

पत्र में आरोप लगाया गया है कि टीम शिंदे ने 'बहुत ही स्पष्ट रूप से' उसी नाम को पहली पसंद के तौर दी और टीम ठाकरे की पहली और दूसरी पसंद के चिह्न के जैसे ही अपने पसंद बताए। इसने ठाकरे गुट को नाम की पहली पसंद और चिह्न के पहली और दूसरी पसंद मिलने से रोक दिया।'

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर