लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे का हल्ला बोल, कहा- गद्दारों को कह दूं कि आप नाम चुरा सकते हो, चिह्न चुरा सकते हो...

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2023 20:56 IST

अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने शिंदे ग्रुप को चुनौती देते हुए कहा, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मोदी के नाम पर वोट मांगें न कि शिवसेना के नाम पर और बिना बाला साहेब ठाकरे की फोटो के।

Open in App
ठळक मुद्देन्होंने ठाकरे गुट पर हमला बोलते हु कहा कि गद्दारों को कह दूं कि आप नाम चुरा सकते हो, चिह्न चुरा सकते हो लेकिन शिवसेना नहीं।कहा, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मोदी के नाम पर वोट मांगें न कि शिवसेना के नाम पर और बिना बाला साहेब ठाकरे की फोटो के

रत्नागिरी: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा। रत्नागिरी के खेड़ गांव स्थित गोलीबार मैदान में उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने ठाकरे गुट पर हमला बोलते हु कहा कि गद्दारों को कह दूं कि आप नाम चुरा सकते हो, चिह्न चुरा सकते हो लेकिन शिवसेना नहीं। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को खासतौर से कहना चाहता हूं कि अगर आपकी आंखों में मोतियाबिंद नहीं हुआ है तो आओ देखो असली शिवसेना। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया, उन्होंने सरदार पटेल का नाम चुराया। इसी तरह, उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को चुरा लिया और बाला साहेब ठाकरे के साथ ऐसा ही किया। 

अपने संबोधन में ठाकरे ने शिंदे ग्रुप को चुनौती देते हुए कहा, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मोदी के नाम पर वोट मांगें न कि शिवसेना के नाम पर और बिना बाला साहेब ठाकरे की फोटो के।

उद्धव ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जो आज हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कह दूं कि आप शिवसेना नहीं मराठी मानुष और हिंदुत्व को तोड़ रहे हो, जिनको गली का कुत्ता नहीं पूछता था आज वे हमें तोड़ रहे हैं। 

चुनाव आयोग का फैसला हमें स्वीकार नहीं, हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने शिवसेना और इसके चुनाव चिह्न धनुष-बाण पर एकनाथ शिंदे ग्रुप को अधिकार प्रदान किया है, जिसके खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेBJPएकनाथ शिंदेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया