लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: निर्वाचन आयोग के फैसले को लेकर सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- भोले जी ने बहुत अच्छा प्रसाद दिया

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 09:23 IST

निर्दलीय सासंद नवनीत राणा ने कहा कि जो राम का नहीं, जो हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं और धनुष-बाण उनका नहीं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा उन्हें यही प्रसाद मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने कहा- उन्होंने (उद्धव ठाकरे) ढाई सालों में हमारे और हम जैसे लोगों के साथ अत्याचार किए हैंकहा- जिनके पास बहुमत था, जिनकी विचारधारा सही थी उन्हें शिवसेना पर अधिकार मिला हैनवनीत राणा ने कहा- मुझे लगता है कि भोले जी ने उद्धव जी को बहुत अच्छा प्रसाद दिया है

मुंबई:महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने निर्वाचन आयोग के आदेश को लेकर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। नवनीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को यह अपेक्षित था। उन्होंने उद्धव सरकार के कार्यकाल को लेकर कहा कि उन्होंने ढाई सालों में हमारे और हम जैसे लोगों के साथ अत्याचार किए हैं। 

सासंद ने कहा कि जो राम का नहीं, जो हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं और धनुष-बाण उनका नहीं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा उन्हें यही प्रसाद मिला है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जो परिणाम दिया है, जिनके पास बहुमत था, जिनकी विचारधारा सही थी उन्हें यह परिणाम प्राप्त हुआ है। मुझे लगता है कि भोले जी ने उद्धव जी को बहुत अच्छा प्रसाद दिया है। 

इससे पहले शुक्रवार को उद्धव ठाकरे गुट को चुनाव आयोग द्वारा तगड़ा झटका दिया गया है। आयोग ने शिवसेना पार्टी और इसके चुनाव निशान धनुष-बाण पर शिंदे गुट का अधिकार बताया है, जिसको लेकर नवनीत राणा उद्धव ठाकरे पर निशाना साध रही हैं। 

गौरतलब है कि पिछले साल निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को शिवसेना के विरोध, कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा था। दोनों ने मातोश्री में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में दोनों नेताओं ने अब अपने इस ऐलान को वापस ले लिया था। शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें महाराष्ट्र का शत्रु भी बताया था।  

 

टॅग्स :नवनीत राणाउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए