लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को ‘बेकार’ गृहमंत्री बताया, तो डिप्टी सीएम ने उन्हें ‘कमजोर’ पूर्व मुख्यमंत्री कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2023 22:10 IST

 फडणवीस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री थे जिन्होंने सत्ता की खातिर अपनी विचारधारा की बलि दे दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमियत दिये जाने की जरूरत नहीं है। ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे ने ठाणे में एक अस्पताल में घायल महिला से भेंट की। 

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘बेकार’ गृहमंत्री बतायाफडणवीस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री थे जिन्होंने सत्ता की खातिर अपनी विचारधारा की बलि दे दी

ठाणे: शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने धड़े की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किये जाने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘बेकार’ गृहमंत्री बताया और उनके इस्तीफे की मांग की।

 फडणवीस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री थे जिन्होंने सत्ता की खातिर अपनी विचारधारा की बलि दे दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमियत दिये जाने की जरूरत नहीं है। ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे ने ठाणे में एक अस्पताल में घायल महिला से भेंट की। 

ठाणे ठाकरे के प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे का गढ़ है जिन्होंने पिछले साल जून में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था तथा भाजपा के साथ हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन गये थे। ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि महिला कार्यकर्ता गुहार लगाती रही कि उसका गर्भधारण संबंधी उपचार चल रहा है, उसके बाद भी उसके पेट पर लात-घूसे मारे गये। 

उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र को एक बेकार गृहमंत्री मिला है। एक असहाय और चाटुकार व्यक्ति यहां गृहमंत्री है। जब उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों पर ‘मिंधे’ (ठाकरे की पार्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए यह शब्द प्रयोग करती है) गुट द्वारा हमला किया गया तब वह कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे। ’’ 

ठाकरे ने कहा, ‘‘ क्या उन्हें (शिंदे को) मुख्यमंत्री कहा जाना चाहिए या गुंडा मंत्री कहा जाना चाहिए? मैं यह नहीं कह रहा हूं, लेकिन लोग फैसला करेंगे। जब वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करें तो उन्हें गुंडा विभाग का एक प्रभारी मंत्री रखना चाहिए। ’’ 

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों के खिलाफ कथित रूप से कार्रवाई नहीं करने को लेकर ठाणे के पुलिस आयुक्त को भी ‘बेकार’ करार दिया। 

ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिक और आम लोग ठाणे से भाजपा-शिवसेना गठजोड़ को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं। नागपुर में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे एक कमजोर मुख्यमंत्री थे जो जेल भेजे गये अपने दो मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कह नहीं पाये। उनका इशारा अनिल देशमुख और नवाब मलिक की ओर था। दोनों राकांपा नेता हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसी भाषा में उन्हें (ठाकरे को) जवाब दे सकता हूं लेकिन मैं उस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा। उद्धव ठाकरे हताश हैं। वह ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अपने निवास के बाहर कभी नहीं आये। उन्होंने घर से ही अपना सारा काम किया एवं वह लोगों के बीच नहीं गये। लोग इसके बारे में जानते हैं।’’ 

वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस ने कहा कि ठाकरे ‘‘इतने कमजोर’’ थे कि वह उन दो मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कह नहीं पाये जिन्हें जेल हुई थी क्योंकि उन्हें अपना पद चले जाने का डर था। शिवसेना (अविभाजित), राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बनाने के बाद नवंबर 2019 में ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे और यह सरकार जून 2022 में गिर गयी थी।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रMVABJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"