लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला, कहा- धर्म का इस्तेमाल कर सत्ता हथियाना मेरा हिंदुत्व नहीं, जानें और क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 5, 2020 09:05 IST

ठाकरे ने कहा कि धर्म का इस्तेमाल करना और सत्ता हथियाना मेरा हिंदुत्व नहीं है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा हिंदूराष्ट्र नहीं चाहता जो शांतिपूर्ण न हो। मैं ऐसे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना नहीं करता।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे हर समय कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र होना चाहिए, लेकिन लोग एक दूसरे को मार रहे हैं और देश में अशांति का माहौल है। केंद्र की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का जिक्र करते हुए शिवसेना के मुखपत्र में ठाकरे ने कहा कि इसकी व्यवहार्यता पर एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि कोई यह सोचता है कि शिवसेना और भाजपा दोनों के विचार समान हैं तो ऐसा नहीं है। उद्धव ने कहा कि हमारे विचार समान नहीं है।

धर्म का इस्तेमाल करना और सत्ता हथियाना मेरा हिंदुत्व नहीं है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा हिंदूराष्ट्र नहीं चाहता जो शांतिपूर्ण न हो। मैं ऐसे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना नहीं करता।

सामना में छपे एक लेख में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे हर समय कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र होना चाहिए, लेकिन लोग एक दूसरे को मार रहे हैं और देश में अशांति का माहौल है। ये उनका हिंदुत्व नहीं है। यह वह नहीं है जो सिखाया गया है।

इसके बाद ठाकरे ने भाजपा के राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सत्ता हथियाने के लिए हिंदुत्व की गलत व्याख्या की, वे हिंदुत्व के हिमायती नहीं है।

सिर्फ विचार नहीं भाजपा सरकार की योजनाओं को भी ठाकरे ने ठंडे बस्ते में डालने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की तुलना 'सफेद हाथी' से करते हुए आज कहा कि वह इस पर निर्णय तभी लेंगे जब उन्हें विश्वास हो जाएगा कि इससे राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 केंद्र की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का जिक्र करते हुए शिवसेना के मुखपत्र में ठाकरे ने कहा कि इसकी व्यवहार्यता पर एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''बुलेट ट्रेन से किसको फायदा होगा? महाराष्ट्र में व्यापार एवं उद्योग को इससे कैसे फायदा मिलेगा? अगर यह लाभदायक है, मुझे इसका विश्वास दिलाएं और फिर लोगों के समक्ष जाएं और निर्णय लें कि क्या करना है। 

बुलेट ट्रेन भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना हो सकती है लेकिन जब आप नींद से जागते हैं तो पता चलता है कि यह कोई सपना नहीं है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिंदू त्योहारमहाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप