लाइव न्यूज़ :

मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती, उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे से कहा-हम जनता की अदालत में जाएंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2022 15:48 IST

शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा शिवसेना को खत्म करने की साजिश रच रही है। हम मुकाबले के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को जल्दी मध्यावधि चुनाव के लिए चुनौती दी।विधानसभा को मनमाने तरीके से चलाना संविधान का अपमान है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मुंबईः शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस पर हमला किया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए एकनाथ की जीत को लूटा हुआ बहुमत करार दिया। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को जल्दी मध्यावधि चुनाव के लिए चुनौती दी।

जिलाध्यक्षों की बैठक में उद्धव ने कहा कि शिवसेना को खत्म करने की यह भाजपा की चाल है। हम जनता की अदालत में जाएंगे। अगर हम गलत हुए तो राज्य के लोग हमें घर भेज देंगे। अगर आप (भाजपा और शिंदे समूह) गलत हैं तो लोग आपको घर भेज देंगे।

ठाकरे ने कहा कि विधानसभा को मनमाने तरीके से चलाना संविधान का अपमान है। शिवसेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ठाकरे ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से कहा कि अगर वे लड़ना चाहते हैं, तो एकजुट रहें। उन्होंने विशेषज्ञों से भी इस मुद्दे पर राय देने को कहा कि राज्य का राजनीतिक घटनाक्रम क्या संविधान के अनुरूप है या संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन हुआ है?

पिछले महीने शिंदे ने ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। पार्टी के अधिकतर विधायक शिंदे के पाले में चले गए थे, जिस वजह से ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। ठाकरे के इस्तीफे के एक दिन बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग शिवसेना छोड़ गये हैं, महज इसलिए यह पार्टी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ मध्यावधि चुनाव का सामना कर सकता है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?