लाइव न्यूज़ :

भाजपा का अवसरवादी हिंदुत्व बस सत्ता के लिए, शिवसेना ने गठबंधन में 25 साल ‘बर्बाद’ किए: उद्धव ठाकरे

By विशाल कुमार | Updated: January 24, 2022 07:43 IST

अपने पिता बाल ठाकरे की 96 वीं जयंती पर शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने हिंदुत्व को नहीं बल्कि भाजपा को छोड़ दिया। मैं मानता हूं कि भाजपा का अवसरवादी हिंदुत्व बस सत्ता के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ने कहा कि एनडीए का दायरा सिकुड़ गया है।उद्धव ने कहा कि हमारे बीच समझ यह थी कि वह राष्ट्रीय स्तर पर और हम महाराष्ट्र में आगे रहेंगे।उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे साथ धोखा किया गया और हमें घर में मिटाने की कोशिश की गयी।

मुम्बई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार हिंदुत्व का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य के बाहर अपना प्रसार करने का प्रयास करेगी और उसका लक्ष्य राष्ट्रीय भूमिका हासिल करने का है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सिकुड़ गया है क्योंकि अकाली दल एवं शिवसेना जैसे पुराने सहयोगी पहले ही उससे बाहर निकल गये।

पार्टी के संस्थापक और अपने पिता बाल ठाकरे की 96 वीं जयंती पर शिवसैनिकों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने सत्ता के माध्यम से हिंदुत्व के एजेंडे को आगे लेने के जाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने भाजपा के साथ गठजोड़ किया था क्योंकि वह हिंदुत्व के लिए सत्ता चाहती थी। शिवसेना ने सत्ता की खातिर कभी हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया।’’

उन्होंने कहा , ‘‘शिवसेना ने हिंदुत्व को नहीं बल्कि भाजपा को छोड़ दिया। मैं मानता हूं कि भाजपा का अवसरवादी हिंदुत्व बस सत्ता के लिए है। ’’ उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन में जो 25 साल निकाले वह ‘बर्बाद’ चले गये।

शिवसेना 2019 के महाराष्ट्र चुनाव के बाद भाजपा से अलग हो चुकी है और उसने राकांपा एवं कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास अघाड़ी सरकार बना ली थी।

उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाने को सही ठहराते हुए कहा, ‘‘ हमने भाजपा को उसकी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए दिल खोलकर साथ दिया। हमारे बीच समझ यह थी कि वह राष्ट्रीय स्तर पर जाएगी और हम महाराष्ट्र में आगे रहेंगे। लेकिन हमारे साथ धोखा किया गया और हमें हमारे ही घर में मिटाने की कोशिश की गयी। इसलिए हमने पलटवार किया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी सुविधा के हिसाब से अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और फिर उन्हें किनारे लगा देती है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है। मैं अपने इस बयान पर कायम हूं कि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद कर दिये।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रBJPबाल ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण