लाइव न्यूज़ :

उदयपुर: कन्हैया लाल के परिवार के लिए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने महज 24 घंटे में जुटाए 1.35 करोड़ रुपये

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2022 15:55 IST

कपिल मिश्रा ने कहा, इस अभियान के तहत अब तक 1.35 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने के लिए निर्धारित लक्ष्य को केवल 24 घंटों में पूरा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक कन्हैया लाल के परिवार के लिए 24 घंटे एक अभियान के तहत जुटाई गई यह राशिकपिल मिश्रा ने कहा, इस राशि में 12 हजार से अधिक लोगों ने अपना योगदान दिया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने उदयपुर (राजस्थान) में बेहरमी से मारे गए कन्हैया लाल के परिवार के लिए 1.35 करोड़ रुपये की सहायता राशि जुटाई है। इस राशि में 12 हजार से अधिक लोगों ने अपना योगदान दिया है। मिश्रा ने 24 घंटे एक अभियान के तहत यह राशि जुटाई है।

एक मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि हिंदू परिवारों के हिंसा पीड़ितों के लिए धन उगाहने का विचार 2020 में दिल्ली दंगों के बाद शुरू हुआ था। “हमने महसूस किया कि चाहे वह मानवाधिकार संगठन हों या राजनीतिक दल, किसी को भी हिंदू पीड़ितों की दुर्दशा की परवाह नहीं थी। इसलिए हमने दिल्ली दंगों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की। बीजेपी नेता ने कहा, सभी हिंदू पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के करौली में एक मंदिर के पुजारी के परिवार को भी इसी तरह की सहायता प्रदान की गई थी, जिसे जिंदा जला दिया गया था। बीजेपी नेता ने कहा, “दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में मारे गए रिंकू शर्मा और राहुल राजपूत और अन्य लोगों की भी मदद की गई। उन्होंने कहा, जब कन्हैया लाल की हत्या हुई और हमने यह वीडियो देखा, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी कि परिवार का क्या होगा।"

मिश्रा ने कहा, हम उनके बच्चों और पत्नी को अकेला नहीं छोड़ सकते। यही वजह है कि पहले ही दिन यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शुक्र है कि अब तक दुनिया भर के 12,000 से अधिक लोगों ने इस कार्य में योगदान दिया है। इस अभियान में अब तक 1.35 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। उन्होंने कहा, एक महीने के लिए निर्धारित लक्ष्य को केवल 24 घंटों में पूरा किया गया है।

मिश्रा ने कहा, पहले, हिंदुओं को लगता था कि अगर उनके साथ कुछ बुरा हुआ तो उनके परिवार के समर्थन के लिए कोई नहीं आएगा। जब कश्मीरी पंडितों को आतंकवादियों का सामना करना पड़ा, तो उन्हें सरकार पर निर्भर रहना पड़ा और शिविरों में रहना पड़ा। लेकिन इस तरह की पहल के कारण, हम अपने समाज में बदलाव देख रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी नाम के दो लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने बकायदा इस घटना का पूरा वीडियो बनाकर इसे इंटरनेट में पोस्ट कर दिया। पुलिस के द्वारा दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :कपिल मिश्रBJPउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप