लाइव न्यूज़ :

UC सर्वे: कैसे बदलेंगे हालात? 50% लोग नहीं जानते महिला हेल्पलाइन का नंबर, 60% छोटी स्कर्ट को मानते हैं दोषी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 13:25 IST

कुछ लोगों ने यह भी माना कि पुरूषों को इस बात की सीख देनी चाहिए कि महिलाओं से कैसे पेश आएं. 

Open in App
ठळक मुद्देजब महिलाओं से बुरे व्यवहार के कारणों के बारे में पूछा गया तो करीब 60 प्रतिशत लोगों ने छोटी स्कर्ट को इसका कारण बताया. दुष्कर्म के दोषियों को सजा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में 60 प्रतिशत लोगों ने फांसी के विकल्प को सही माना

हैदराबाद के डॉक्टर दुष्कर्म कांड की दर्दनाक घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में चर्चा काफी गरम हो चुकी है. तमाम घटनाएं भी सामने आ रही हैं और सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक महिला अधिकारों और सुरक्षा की बातें की जा रही हैं. इन सब के बीच UC ब्राउजर के सर्वे में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. हालात को बदलने के लिए जानकारी सबसे बड़ा हथियार होती है और सर्वे में ये बात पता चली है कि आधे लोगों को तो महिला हेल्पलाइन का नंबर ही नहीं मालूम. 

जी हां, UC ब्राउजर ने यह सर्वे किया था कि क्या लोगों को महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में जानकारी है ? इसमें करीब आधे लोगों ने नकारात्मक जवाब दिया. ऑनलाइन किए गए इस सर्वे में कुल 12 हजार 502 लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें 6 हजार 496 लोगों ने सही जवाब दिया जबकि छह हजार छह लोगों ने गलत विकल्प चुनें.  ऐसे में 48 प्रतिशत लोगों को महिला हेल्पलाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

इसी सर्वे में जब महिलाओं से बुरे व्यवहार के कारणों के बारे में पूछा गया तो करीब 60 प्रतिशत लोगों ने छोटी स्कर्ट को इसका कारण बताया. इस सर्वे में 17 हजार 861 लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें 10 हजार 565 लोगों ने छोटी स्कर्ट को इसके लिए दोषी माना जबकि 7 हजार 296 लोगों ने अन्य विकल्प चुना.  

इसके साथ ही दुष्कर्म के दोषियों को सजा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में 60 प्रतिशत लोगों ने फांसी के विकल्प को सही माना. सजा से जुड़े सर्वे में 24 हजार 215 लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें 14 हजार 757 लोगों का मानना था कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए जबकि बाकी लोगों ने दोषियों को नपुंसक कर देने के विकल्प को चुना. 

इसके साथ ही दुष्कर्म के मामले में वोट के साथ-साथ लोगों ने अपने कमेंट भी दिए. इसमें से ज्यादातर लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर सख्त से सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए. साथ ही कुछ लोगों की सलाह थी कि महिलाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी माना कि पुरूषों को इस बात की सीख देनी चाहिए कि महिलाओं से कैसे पेश आएं. 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप