लाइव न्यूज़ :

UK Board Intermediate Results 2018: कब और कहां देखें यूके बोर्ड 12वीं के परिणाम, 2 दिन में आ जाएंगे नतीजे, यहां जानें पूरी डिटेल्स

By धीरज पाल | Updated: May 24, 2018 17:09 IST

UK Board Intermediate Results 2018 (UBSE): 26 मई को उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education ) बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। दरअसल, यूके बोर्ड दो दिन बाद बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा के रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट Ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in पर आसानी से देखें। 

Open in App

नैनीताल, 24 मई: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education ) बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार 26 मई को उस वक्त खत्म हो जाएगा जब यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे की घोषणा करेगी। जी हां यूके बोर्ड दो दिन बाद इंटरमीडिएट कक्षा के रिजल्ट जारी करेगा। इंटरमीडिएट के रिजल्ट की घोषणा 26 मई को सुबह 11 बजे बोर्ड के अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान जारी किए जाएंगे। इसके बाद छात्र रिजल्ट बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट  Ubse.uk.gov.in या अन्य साइट uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

कंफ्यूजन में न रहें छात्र

यूबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को बता दें कि वो रिजल्ट की तारीख को लेकर कंन्यूजन में कतई न रहें। 26 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजे रिजल्ट की घोषणा किया जाएगा। वहीं यूके बोर्ड हाईस्कूल के नतीजे भी इसी तारीख और समय पर जारी करेंगे। बता दें कि हर साल उत्तराखंड बोर्ड ( Uttarakhand Vidhyalayee Shiksha Parishad) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल महीने में आयोजित कराता है। इस साल उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद (यूबीएसई)  ने बोर्ड के 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मार्च, 2018 से शुरू हुई और 24 मार्च, 2018 को खत्म हो गई। लगभग हाईस्कूल में 2.8 लाख छात्रों ने यूके बोर्ड की ओर से पूरे राज्य में मुहैया कराए गए 1309 केंद्रों में परीक्षाओं में शामिल हुए।

SMS से ऐसे प्राप्त करें यूके बोर्ड 12वीं के नतीजे-

यदि छात्र यूके बोर्ड 12वीं के नतीजे SMS द्वारा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UK12ROLLNUMBER और  56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा। 

यहां से जान लें UBSE: UK Board Intermediate 12th Results 2018 रिजल्ट जानने का तरीका 

-सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in , ubse.uk.gov.in पर लॉग इन करें।-इसके बाद फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।-उसके बाद 12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।-अब अपना रोल नम्‍बर व अन्य जानकारी फिल करें।-सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।-छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।  

उत्तराखंड बोर्ड के बारे में 

उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। सन् 2001 में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद उत्तरांचल शिक्षा एंव परीक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय रामनगर (नैनीताल) में हुई। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार के अधीन शिक्षा विभाग की एक संस्था है, जिसका कार्य राज्य के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करना और हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की वार्षिक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित कराना है। बोर्ड हर साल 1300 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 300,000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराती है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार