लाइव न्यूज़ :

उबर ड्राइवर ने ट्रिप कैंसिलेशन से कमाए 23.3 लाख रुपए, जानें क्या है सच्चाई...

By आकाश चौरसिया | Updated: November 6, 2023 17:02 IST

उत्तरी कैलिफोर्निया में रह रहे 70 वर्षीय उबर ड्राइवर ने राइड कैंसिलेशन से 23.3 लाख रुपए कमाए हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि अब उन्हें राइड ज्यादा नहीं मिल रही है क्योंकि ड्राइवरों की संंख्या बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी कैरोलिना में उबर ड्राइवर ने कमाए 23.3 लाख रुपएउन्होंने बताया कि वो जल्दी कोई राइड स्वीकार नहीं करते हैक्योंकि कम दूरी वाली राइड में कम पैसा मिलता है- उबर ड्राइवर

नई दिल्ली: उत्तरी कैलिफोर्निया में रहने वाले 70 वर्षीय उबर ड्राइवर ने राइड कैंसिलेशन से 23.3 लाख रुपए कमाए हैं। उन्होंने यह राशि साल 2022 में आम तौर पर आईं राइड से 30 फीसदी ज्यादा राइड को रद्द करने से कमाए हैं। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 2022 में 1500 यात्राएं की है, जिसमें 10 फीसदी से कम ही राइड के लिए आए अनुरोध स्वीकार किए है।  

वह ड्राइवर छह साल पहले रिटायर हुआ था, जिसके बाद उसने पार्ट टाइम काम के तौर पर उसने यह काम चुना था। हालांकि, बिल नाम के इस शख्स न बताया कि उसके यहां पर राइड से ट्रिप पूरी करने का समय कम हो गया है। इसके चलते वह अब 40 घंटे से इतर 30 घंटे ही हर हफ्ते काम करता है। 

उन्होंने कहा कि वो अधिकतर राइड को स्वीकार ही नहीं करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें इससे ज्यादा कमाई नहीं होगी। उन्हें यह भी बताया कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने 50 डॉलर प्रति घंटे कमाए, इस दौरान उनके मुताबिक कुछ ने तो ये काम ही अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। हालांकि, अब ड्राइवरों की संख्या बढ़ गई है और अब 15 से 20 डॉलर ही कमा पा रहे हैं। 

हालांकि, बिल ने बताया कि वो कई योजना के तहत अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने बताया कि वो एयरपोर्ट, पब बार जैसी जगहों पर रात के 10 से सुबर ढाई बजे तक शुक्रवार और शनिवार को कार ड्राइव करते हैं। ऐसा इसलिए वो करते हैं क्योंकि इस दौरान कमाई अच्छी होती और कुल मिलाकर रुपए अच्छे मिल जाते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब हवाई जहाज लैंड करता है तो लोगों का राइड के लिए अनुरोध आता है, जिसके बाद प्रति राइड के रेट बढ़ जाते हैं। वहीं 20 मिनट की राइड पर 10 से 20 डॉलर चार्ज करते हैं और कभी-कभी यह 40 से 50 डॉलर भी रहता है। 

टॅग्स :अमेरिकाUnited Statesउबर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम