लाइव न्यूज़ :

यूएई ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में भूमिका निभाई : राजनयिक

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:25 IST

Open in App

दुबई, 15 अप्रैल अमेरिका में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत यूसेफ अल-ओतैबा ने कहा है कि उनके देश ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव को कम करने तथा और उनके द्विपक्षीय संबंधों को "स्वस्थ कामकाजी स्तर’’ पर वापस लाने में भूमिका निभाई।

अल-ओतैबा ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन के साथ एक डिजिटल चर्चा में बुधवार को कहा, "वे शायद बहुत अच्छे दोस्त नहीं बन सकते, लेकिन हम इसे कम से कम ऐसे स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं, जहां वे एक-दूसरे से बात करते हों।"

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी को एक अचानक की गयी घोषणा में कहा था कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमत हुए हैं।

अल-ओतैबा ने खुद ही एक सवाल का जवाब देते हुए इस मुद्दे को उठाया और दोनों पड़ोसियों के बीच ‘तनाव को कम करने’ में अपने देश की भूमिका को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, "हम मदद करने की कोशिश करते हैं, जहां हमारे दो अलग-अलग देशों पर प्रभाव है। इसलिए, भारत और पाकिस्तान सबसे हाल ही एक ... ।’’

नयी दिल्ली में जब इन मीडिया खबर के बारे में पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से परदे के पीछे बातचीत हो रही थी तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

बागची ने नौ अप्रैल को कहा था, "अगर आप इस मुद्दे पर संचार चैनलों के बारे में बात करते हैं, तो मुझे याद रखना चाहिए कि हमारे संबंधित उच्च आयोग मौजूद हैं और वे काम कर रहे हैं। इसलिए यह संचार का बहुत प्रभावी माध्यम है।"

उसी दिन, पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने भारत के साथ परदे के पीछे किसी प्रकार की बातचीत में अपनी भागीदारी से स्पष्ट रूप से इनकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो