लाइव न्यूज़ :

बिजली का करंट लगने से दो युवको की मौत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 11:04 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन करने जाते समय बिजली करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक झुलस गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर प्रतिमा विसर्जन से पहले पूजा समिति के सदस्य जुलूस निकालकर प्रतिमा के साथ गांव भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विसर्जन जुलूस में बलिया शहर के बेंदूआ मुहल्लें से तीन-चार युवक पिकअप पर डीजे लेकर पहुंचे थे और गांव के पलानी मौजा से गुजर रही विसर्जन जुलूस के रास्ते में बिजली का तार आ गया।

उन्होंने बताया कि पिकअप पर सवार डीजे बजा रहे युवकों ने हाथ से तार को उठाकर गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो वह बिजली तार में प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि करंट से झुलसे बलिया शहर के बेंदूआ निवासी 20 वर्षीय करीमन, 21 वर्षीय बंटी व 20 वर्षीय जीतू को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद करीमन तथा बंटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि जीतू को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने झुलसे युवक को गम्भीर स्थिति के बाद वाराणसी भेज दिया है । पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप