लाइव न्यूज़ :

कंटेनर ट्रक की टक्कर में कार सवार दो महिलाओं की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:58 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कंटेनर ट्रक की टक्कर में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज में शिक्षिका अर्चिता श्रीवास्तव (32) अपने परिजन अंशी श्रीवास्तव (20), रचित श्रीवास्तव (22)व अभिशांत श्रीवास्तव (30) के साथ कार से लखनऊ जा रही थीं कि सुबह कुंडा बाईपास पर यादव होटल के निकट सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में अर्चिता व अंशी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीं अन्‍य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस शवों को अंत्य परीक्षण के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?