लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बम धमाके में घायल महिलाओं को नहीं मिली एंबुलेंस, बांस पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2018 09:04 IST

डीआईजी सुंदरराज ने बताया है कि नक्सली निर्दोष आदिवासी महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ते हैं।

Open in App

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार (सात जनवरी) दो ग्रामीण महिलाएं आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ जाने की वजह से घायल हो गईं, वहीं एक जवान डीआरजी का एक जवान भी घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वहीं, घायलों का इलाज के लिए  बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात ये है कि हादसे के बाद घायल हुई महिलाओं को अस्पताल तक ले जाने में परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें जब एंबुलेंस और कोई वाहन नहीं मिला तो बांस पर घायल महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचा। यह वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

वहीं, डीआईजी सुंदरराज ने बताया है कि नक्सली निर्दोष आदिवासी महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ते हैं। उन निर्दोंष ग्रामीणों को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। पुष्कर में 2 महिलाओं को बचाने के दौरान हमारे जवानों में से एक शंकर फूलसे घायल हो गए। घायल महिलाओं को सुरक्षित रूप से बचाया गया है।

बता दें कि रविवार (सात जनवरी) को गंगालूर थाना इलाके के पुसनार के जंगलों में एक डीआरजी जवान और दो महिलाएं नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे। यह ब्लास्ट ऑपरेशन से लौट रहे गश्त पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था। गश्ती दल तो बच गया, लेकिन एक जवान और महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

टॅग्स :नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतछत्तीसगढ़: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली ढेर, जानें कैसे सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

भारतसरेंडर के लिए नक्सलियों को क्यों चाहिए वक्त?

भारतAndhra Pradesh: सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को किया ढेर, मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

भारतदेश में अपनी अंतिम सांसें गिनता नक्सलवाद 

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील