लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 01:20 IST

Open in App

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी स्थित पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में मालगाड़ी के दो डिब्बे बृहस्पतिवार को पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और पटरी से उतर गए डिब्बों को उठाने का काम अभी जारी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डिब्बों को उठाने के लिए रामपुरहाट से ‘एआरटी वैन’ मंगाया गया है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक डीडी हेम्ब्रम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक टीम घटना स्थल पर पहुँच कर बचाव कार्य में लग गयी। उन्होंने कहा कि चार घंटे के अंदर स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल इस दुर्घटना के चलते औद्योगिक क्षेत्र में मालगाड़ी से पत्थर ढुलाई बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो