लाइव न्यूज़ :

उज्बेकिस्तान की दो महिलायें भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 11:45 IST

Open in App

महाराजगंज (उप्र), एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से देश में घुसने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उज्बेकिस्तान की रहने वाली रूहशोना सुवोनावक और इमिनोवा मबलूदा हौन बृहस्पतिवार शाम सोनौली इलाके में घूम रही थीं, तभी उन्हें पुलिस ने नियमित जांच के लिए रोका।

सोनौली कोतवाली के इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय ने बताया कि दोनों काठमांडू (नेपाल) से भारत आयी थीं। दोनों को सोनौली (बगवानपुर) इलाके में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उनके पास वीजा और पासपोर्ट नहीं थे।

सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। राय ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और खुफिया एजेंसियों को मामले की सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए