लाइव न्यूज़ :

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 12:55 IST

Open in App

बाराबंकी, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के हैदरगढ़- भिटरिया मार्ग पर स्थित ग्राम बहरेला नहर के निकट मंगलवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों ट्रक बुरी तरह से जल गये जिससे इस हादसे में एक चालक समेत दो लोगों की झुलस कर मौत हो गयी जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामसनेहीघाट के पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या जनपद के पूरे लोध मजरे सिवान निवासी 25 वर्षीय विश्राम यादव ट्रक पर कानपुर से सीमेंट की चादर लोड करके सिलीगुड़ी जा रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे जब वह हैदरगढ़ से भिटरिया की ओर मुड़ा तभी बहरेला नहर के निकट सामने से आ रही दूसरी खाली ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों की केबिन क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे चालक और परिचालक उसी में फंस गए। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद अचानक दोनों ट्रकों में आग लग गयी । उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग के लोगों को सूचना दी ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाली ट्रक से गंभीर रूप से झुलसे 40 वर्षीय ट्रक चालक रामसमुझ निवासी दरियावगंज जिला रायबरेली को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

उन्होंने बताया कि इस बीच दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर उसके अंदर से बुरी तरह जले हुए विश्राम यादव तथा दूसरे ट्रक से 20 वर्षीय खलासी शुभम निवासी दरियावगंज जिला रायबरेली का शव निकाला।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो