लाइव न्यूज़ :

गुजरात से 244 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर दो ट्रेन दिल्ली रवाना

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार मई गुजरात के जामनगर के पास हापा और मुंद्रा बंदरगाह से मंगलवार को दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुईं जोकि 12 टैंकरों में 244 मिट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर आ रही हैं। पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हापा से पांच टैंकर में 104 टन ऑक्सीजन लेकर ट्रेन दिल्ली छावनी के लिए रवाना हुई। इसकी आपूर्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा की गई है।

वहीं, दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस मुंद्रा बंदरगाह से सात टैंकर में 140 मिट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर दिल्ली के तुगलकाबाद स्टेशन के लिए रवाना हुई है। इसकी आपूर्ति संयुक्त अरब अमीरात द्वारा की गई है।

रेलवे की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ''दोनों ऑक्सीजन एक्सप्रेस बुधवार को अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी। पश्चिमी रेलवे ने अब तक चार ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कर 373 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए