लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: September 26, 2021 14:50 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 सितंबर जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को मारे गए दो आतंकवादियों में से एक भारतीय जनता पार्टी के नेता वसीम बारी और उनके परिवार के दो सदस्यों की हत्या में शामिल था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक पिछले साल जुलाई में भाजपा के जिला अध्यक्ष बारी, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या करने में शामिल था।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नेता दिवंगत वसीम बारी, उनके पिता और भाई का हत्यारा मुठभेड़ में मारा गया। आगे और जानकारी आनी बाकी है।’’

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है और इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?