लाइव न्यूज़ :

सूरत में पेट्रोल पंप पर जलता पटाखा फेंकने के आरोप में दो किशोर पकड़े गए

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:58 IST

Open in App

सूरत, तीन नवंबर गुजरात के सूरत स्थित एक पेट्रोल पंप के ईंधन डिस्पेंसर पर पटाखा फेंकने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो किशोरों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उमरा पुलिस थाने के निरीक्षक डी के पटेल ने बताया कि किशोरों में से एक नाबालिग है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सूरत के महिधरपुरा इलाके के निवासी मोहम्मद इरफान कुरैशी (18) के रूप में की गई है।

बताया गया कि कथित घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई, जब दोनों स्कूटर सवार वेसु-यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने के लिए आये थे। वीडियो में, दोनों दोपहिया वाहन में ईंधन भराते दिखे, बाद में दोपहिया पर पीछे बैठा सवार वहां से बाहर निकलते समय ईंधन डिस्पेंसर पर एक जला हुआ पटाखा फेंकता है।

बताया गया कि एक सतर्क कर्मी ने पटाखे को फटने से पहले उसे पैर से वहां से दूर कर दिया जिससे एक दुर्घटना टल गई।

अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप प्रबंधक ने मंगलवार को उमरा पुलिस थाने में एक शिकायत की और भारतीय दंड सहिता की धारा 285, 286 और 336 के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

पटेल ने कहा, ‘‘चूंकि सीसीटीवी फुटेज में स्कूटर की नंबर प्लेट आ गई थी इसलिए हम किशोरों का पता लगाने और उन्हें हिरासत में लेने में सफल रहे। ​​उनमें से एक नाबालिग है। वह कुरैशी था जो पीछे बैठा था और उसने पटाखा फेंका।’’

अधिकारी ने कहा कि किशोरों ने कबूल किया है कि उन्होंने ऐसा मनोरंजन के लिए किया और इस कृत्य के पीछे कोई अन्य गंभीर मकसद नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो