लाइव न्यूज़ :

दो किशोरों पर नाबालिग बालकों को ‘फ्री फायर गेम’ की लत लगाकर 75 हजार रुपये लूटने का आरोप

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:27 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस ने शनिवार को दो किशोरों पर 10 साल के दो लड़कों को ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ की लत लगाने और उनसे 75 हजार रुपए ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो किशोरों की खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि फल की दुकान चलाने वाले सनावद निवासी शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके बेटे और भतीजे दोनों 10 साल के हैं और इनको 16 साल तथा 17 साल के दो किशोरों ने ऑनलाइन गेम का आदी बनाया, साथ ही नाबालिकों को गेम आईडी रिचार्ज करने के लिए रुपये चोरी करने हेतु उकसाया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि दोनों किशोरों ने पिछले छह से सात महीनों में बेटे और भतीजे को चाकू और पिस्तौल से धमकाया। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे को 22 अगस्त को उनके बटुए से रुपये चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों किशोर उसके बेटे और भतीजे से 75 हजार रुपए लेकर भागे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण