लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के दो जवान लापता, 14 दिनों से खबर नहीं, परिवार परेशान

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2022 07:31 IST

अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के दो जवान 28 मई से लापता है। इनके बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। दोनों जवान उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सेना के दो जवान 14 दिनों से लापता हैं।दोनों जवान 28 मई को लापता हो गए थे, इसके बाद से इनकी कोई खबर नहीं है।

देहरादून: अरुणाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सेना के दो जवान पिछले 14 दिनों से लापता हैं। दोनों जवान 7वीं गढ़वाल राइफल्स के हैं और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनकी पहचान हरेंद्र नेगी और प्रकाश सिंह राणा के रूप में सामने आई है। दोनों जवान 28 मई को लापता हो गए थे। इसके बाद से इनकी कोई खबर नहीं है। सेना की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस बीच दोनों जवानों के परिवार काफी परेशान हैं। प्रकाश सिंह राणा के 29 मई को लापता होने की सूचना मिली थी। सेना के अधिकारियों ने राणा की पत्नी ममता राणा को इस बारे में टेलीफोन पर सूचित किया था। मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ के निवासी राणा अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर ठकला चौकी पर तैनात थे।

राणा के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ममता और दो बच्चों अनुज (10) व अनामिका (7) सहित पूरा परिवार काफी चिंतित है। ममता के अनुसार उनके पास दूसरा फोन सेना की ओर से 9 जून को आया और बताया गया दोनों जवान संभवत: नदी में डूब गए।

वहीं, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार हरेंद्र नेगी की पत्नी पूनम नेगी ने बताया उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा है कि दोनों सैनिक नदी के पास गए और किसी को पता नहीं चला। हरेंद्र नेगी और उनकी पत्नी पूनम नेगी का एक साल का बच्चा है और उनकी शादी को अभी तीन साल ही हुए हैं। इस बीच सहसपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को यहां सैनिक कॉलोनी में स्थित राणा के घर जाकर परिवार से मुलाकात की। पुंडीर ने कहा, 'मैंने इस बारे में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से बात की है और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि कुछ किया जाएगा।' विधायक ने कहा कि उन्होंने लापता जवान के बारे में जानकारी केंद्रीय मंत्री को भेज दी है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशभारतीय सेनाउत्तराखण्डचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण