लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कृषि और बागवानी क्षेत्रों से संबंधित दो योजनाओं की शुरुआत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:21 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को राज्य में कृषि व बागवानी क्षेत्रों को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ दो ऋण संबंधी योजनाओं की शुरुआत की।खांडू ने कहा कि योजनाओं के लाभार्थियों के चयन के लिए राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।उन्होंने कहा कि संबंधित उपायुक्तों , जिला कृषि अधिकारियों व जिला बागवानी अधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां लाभार्थियों का चयन करेंगी और सूची को अनुमोदन के लिये राज्य स्तरीय समितियों के समक्ष पेश किया जाएगा।खांडू ने दोनों विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के लिए समय-सीमा पर कायम रहने की अपील करते हुए कहा कि कृषि और बागवानी विभागों की तुलना अन्य विभागों से नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों मौसमी आधार पर योजनाएं बनाते हैं।खांडू ने कहा, ''अरुणाचल प्रदेश में कृषि और बागवानी गतिविधियों के लिए 25 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है, जिसमें से केवल 2.5 लाख हेक्टेयर का उपयोग किया गया है। यदि शेष क्षेत्र का दोहन किया जा सकता है, तो क्षेत्रों में काफी सुधार होगा।''कृषि एवं बागवानी सचिव बिडोल तायेंग ने कहा, ''सरकार ने कृषि क्षेत्र में नयी शुरू की गई आत्मनिर्भर कृषि योजना (एएनकेवाई) के तहत 60 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि और बागवानी क्षेत्र में आत्म निर्भर बागवानी योजना (एएनबीवाई) के तहत कर्ज संबंधी योजनाओं के तहत 60 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि निर्धारित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद चुनावः 245 में से 170 सीट पर जीत, ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतअरुणाचल प्रदेशः आखिर क्यों भाजपा सरकार ने 386 सरकारी स्कूलों को किया बंद?, देखिए किस जिले में क्या है आंकड़ा

भारतADR report: 931 करोड़ के साथ सबसे अमीर सीएम चंद्रबाबू नायडू, पेमा खांडू 332 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर, 8वें स्थान पर सीएम नीतीश कुमार

भारतअरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी