लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में हत्‍या के दोषी दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:29 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 27 नवंबर बाराबंकी जिले की एक अदालत ने हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी और उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक रमेश चंद्र वर्मा ने शनिवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) बालकृष्ण एन रंजन ने शुक्रवार को हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही उन पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

वर्मा ने बताया कि जैदपुर थाने के हरख गांव निवासी शत्रुघ्न वर्मा ने तीन अप्रैल 2003 को एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्‍होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे शिव शंकर उर्फ गुड्डू की जघन्य हत्या की गई है। हत्या के आरोप में उन्‍होंने हरख गांव निवासी दो सगे भाइयों संतोष वर्मा और मदनपाल वर्मा को नामजद किया था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा के साथ गैंगस्टर कानून की धाराएं भी लगायी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए