लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके राशि निकालने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 02:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि फर्जी चेक का उपयोग करके भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बिहार के पटना निवासी दिनेश राय (30) और निहाल सिन्हा (27) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर संसद मार्ग पुलिस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मामला दर्ज किया गया था कि किसी ने तीन फर्जी चेक का उपयोग करके भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिये हैं। मूल चेक साक्षी महाराज के पास थे और आरोपियों ने जाली हस्ताक्षर भी किए थे।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता के खाते का एक स्टेटमेंट और फर्जी चेक की एक प्रति हासिल की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिन्हा का पता पटना में चला और छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सिन्हा की ओर से मुहैया जानकारी पर राय को भी शहर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि उसके पास से एक नकली चेक और डेबिट कार्ड बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि राय रैकेट का सरगना था। उसने फर्जी चेक की व्यवस्था की और उन्हें सिन्हा को दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए