लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रोड रोज की घटना में दो व्यक्तियों की चाकू घोंपकर हत्या

By भाषा | Updated: March 16, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रोड रेज की घटना में एक किशोर और उसके साथी ने दो व्यक्तियों की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान रोहित अग्रवाल (23) और घनश्याम (20) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदीप कोहली (19) नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले में किशोर को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सोमवार रात को दो पहिया वाहन से जा रहे थे तभी उनके वाहन की टक्कर आरोपियों की मोटरसाइकिल से हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों का करीब आधा किलोमीटर तक पीछा किया।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ए कोयान ने बताया, “ हमारे पास कॉल आई कि उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन के पास दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और पूछताछ में सामने आया कि रोड रेज की वारदात की वजह से हत्याएं हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि जुर्म को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू और बाइक को आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए