लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मालदा में टीएमसी-भाजपा समर्थकों की झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:39 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), 15 नवंबर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच कथित रूप से हुई झड़प के दौरान गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के कटलामारी गांव में हुई घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टीएमसी ने आरोप लगाया है कि उसके दो समर्थक भाजपा सदस्यों द्वारा गोली चलाने की घटना में घायल हो गए। जबकि, भाजपा ने दावा किया कि यह घटना राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी में आंतरिक गुटबाजी का परिणाम है।

यह घटना उस समय हुई जब टीएमसी के दो समर्थक इलाके से गुजर रहे थे और उन पर कथित तौर पर भाजपा सदस्यों ने हमला कर दिया।

भाजपा के मालदा जिलाध्यक्ष गोबिंद चंद्र मंडल ने दावा किया कि टीएमसी भाजपा पर आरोप लगा रही है लेकिन यह घटना राज्य में सत्ताधारी दल में गुटबाजी के कारण हुई। टीएमसी के जिला प्रवक्ता शुभोमॉय बसु ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने हमले को अंजाम देने के लिए पड़ोस के बिहार से गुंडों को बुलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग