लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:45 IST

Open in App

नोएडा, 24 मई उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपने आप को कथित रूप से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर लेबर चौक के पास से दिल्ली में रहने वाले मोहम्मद अफसर तथा वाराणसी निवासी नीरज चौबे को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी अपने आप को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताकर वाहन चालकों से उगाही करते थे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के नाम से बने दो प्रेस आई कार्ड बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि अगर कोई पुलिस कर्मी इन्हें पकड़ लेता था, तो ये लोग अपने आप को पत्रकार बता कर वहां से निकल जाते थे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इनके कुछ और साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?