लाइव न्यूज़ :

भरतपुर में एफसीआई के प्रबंधक सहित दो लोग एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:53 IST

Open in App

जयपुर, 24 जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) की टीम ने बृहस्पतिवार को भरतपुर में भारतीय खाद्य निगम के आगार में प्रबंधक व सहायक को परिवादी से एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि निगम एफसीआई के भरतपुर आगार में सहायक श्रेणी-प्रथम (ए.जी.-प्रथम) विनोद कुमार कश्यप व प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण मुन्नूलाल मौर्य को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा भारतीय खाद्य निगम आगार, भरतपुर के 91 हजार कट्टे अनाज मण्डी रूपवास से परिवहन करवाये थे। आरोपी सहायक कश्यप द्वारा जमा रसीद देने की एवज में प्रति कट्टे 1 रुपये के हिसाब से कमीशन के रूप में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बृहस्पतिवार को आरोपी विनोद कुमार कश्यप को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी कश्यप द्वारा परिवादी से ली गई रिश्वत में से 20 हजार रुपये आरोपी मुन्नूलाल मौर्य को दिये। जिस पर उक्त मुन्नूलाल मौर्य को भी इस प्रकरण में गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए