लाइव न्यूज़ :

दो पक्षों के बीच संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:08 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवम्बर राजस्थान के भरतपुर जिले के बामनवाडी गांव में सोमवार को पंचायती चुनाव को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि संघर्ष के दौरान हुई गोलीबारी में 34 वर्षीय रोहिताश जाटव की मौत हो गई जबकि अशरफी देवी (60) की मौत के कारण का पता नहीं चल सका।

पिछले दिनों हुए पंचायती चुनाव में पुरानी रंजिश को लेकर आसू मेव और कुंदन जाटव के बीच संघर्ष हो गया। कामां के वृत्ताधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक पक्ष के रोहिताश जाटव की मौत हो गई। संघर्ष में दूसरे पक्ष की अशरफी देवी की भी मौत हो गई, जबकि घटना में नौ अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि गांव एक तरह से दो खेमों में बंटा है और पिछले दो तीन साल में दोनों पक्षों की ओर से आपस में एक -दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि गांव में कानून- व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए