लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 12:08 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुड़देवा छठ घाट के समीप मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंह धनवार (26) और बैसाखू धनवार (14) की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलगी गांव निवासी रामसिंह धनवार और घुड़देवा गांव निवासी बैसाखू धनवार मंगलवार को घुड़देवा छठ घाट के समीप मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह घाट के समीप थे तब अचानक तेज बारिश होने लगी। इस दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिरी और वह वहीं गिर गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी जब वहां मौजूद अन्य लोगों को हुई तब दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार