लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:52 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 27 मार्च उत्तर प्रदेश में भदोही के सुरियावां थाना इलाके में ब्रह्मभोज में शामिल होकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना शुक्रवार रात को उस वक्त हुई, जब दोनों दानपुर गांव से वापस गोपीगंज अपने घर बाइक से लौट रहे थे।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोपीगंज इलाके के सरई मिश्रानी गांव निवासी सूबेदार बिन्द (40) और लपेटु बिन्द (38) यहाँ अपने एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी भावापुर गाँव के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोज शुरू की तो एक जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक से दूर दोनों की कुचली हुई लाश मिली। पुलिस ने बताया कुछ लोगों ने काफी तेज रफ्तार से एक ट्रैक्टर के भागने बात बताई है।

देर रात घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील